Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आलाकमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा कैबिनेट का गठन :- सीएम सुक्खू

Published on: 12 December 2022
हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल लेंगे शपथ

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में राज्य सिविल सचिवालय में कार्यालय का पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज मैं राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहा हूं। सभी विधायक, उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राज्य के कल्याण के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस आलाकमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल्द ही कैबिनेट गठन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाएंगे। जल्द ही इस का ब्लूप्रिंट सामने आएगा और एक्ट के रूप में इसे जल्द लाने का काम पूरा होगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। सरकार में हर वर्ग का खास ध्यान रखा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में युवाओं से लेकर बुजुर्गों का साथ होगा। साथ ही इसमें प्रोफेशनल लोगों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। सहयोग के लिए पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार और कौल सिंह ठाकुर को भी साथ लेंगे।

बता दें कि सुक्खू ने रविवार को शिमला में एक समारोह में पहाड़ी राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गांधी परिवार के वफादार, सुक्खू चार बार के विधायक और राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं।
सुक्खू को एक मिलनसार और स्वीकार्य नेता के रूप में जाना जाता है, जिसका संगठन में लंबे समय तक रहने के कारण पहाड़ी राज्य में एक विशाल नेटवर्क है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now