Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनुराग का कांग्रेस पर जुबानी हमला: बोले- अंग्रेज चले गए, लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ

National News: अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंग्रेज चले गए है, लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम किया है और जब सता से दूर हुए है तो परिवार और पार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हुए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हर राज्य में सफाई होना शुरू हो गई है। अब राहुल गांधी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए विदेशों में समय ज्यादा बिताते है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेरोल्ड घोटाले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने हजारों करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया है। इस मामले की जांच हो रही है तो कांग्रेस तड़प रही हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हेरोल्ड मामले में जल्द कांग्रेस और गांधी परिवार पर गाज गिरेगी।

इसे भी पढ़ें:  E-Taxi की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और दुनिया की पहली पांच अर्थव्यवथाओं में भारत शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस देश ने 200 साल भारत राज किया है, उसको पीछे छोड कर भारत ने अर्थव्यवस्था में पांचवां स्थान पाया है, जोकि बहुत बडी उपलब्धि है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now