Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : कमजोर विधायकों व मंत्रियों की कटेगी टिकट, नए चेहरों को मिलेगा मौका

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : कमजोर विधायकों व मंत्रियों की कटेगी टिकट, नए चेहरों को मिलेगा मौका

शिमला ब्यूरो|
भाजपा के कोर ग्रुप की मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए इस बैठक में हर विधानसभा क्षेत्रवार मंथन हुआ है कि कौन सी सीट कमजोर है और किस पर काम करने की जरूरत है। भाजपा के कोर ग्रुप ने फैसला लिया है कि जिताऊ प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा जाएगा। वहीँ कमजोर प्रदर्शन करने वाले विधायकों व मंत्रियों की भी टिकट कटेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी इनके स्थान पर नए चेहरों को आगे लाएगी।

बैठक में यह भी तय हुआ कि जल्द चुनाव संचालन समिति का गठन होगा। इस संबंध में पार्टी हाईकमान को नाम भेजे जा रहे हैं। लगातार हार रही विधानसभा सीटों पर भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए दूसरे दलों से नेताओं को तोड़ा जाए या पार्टी में किन नेताओं की वापसी करनी है, इस पर भी विस्तार से मंथन किया। बैठक में चर्चा की गई कि जिन नेताओं को अब तक वापस लिया है, इससे पार्टी को क्या लाभ हुआ। गुण-दोष के आधार पर आगे की रणनीति तय की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री राजीव सैजल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और राज्य सह प्रभारी संजय टंडन की विशेष निगरानी में हुई।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now