Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! धर्मशाला में कांग्रेस रैली में ड्यूटी के दौरान एसपी साजु राम राणा की हार्ट अटैक से मौत

ब्रेकिंग! धर्मशाला में कांग्रेस रैली में ड्यूटी के दौरान एसपी साजु राम राणा की हार्ट अटैक से मौत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जन आभार रैली में पुलिस अधिकारी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई । एसपी एसआर राणा जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित करार किया गया।

एसपी एसआर राणा मंगलवार को धर्मशाला में सीएम की आभार रैली में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए तैनात थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से आभार रैली आयोजित की गई। रैली में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर साजू राम राणा सेक्शन इंचार्ज थे।उनके निधन पर सीएम सुक्खू ने शोक जताया है। मौजूदा समय में वह जंगलबैरी में 4RTH IRB बटालियन के कमांडेंट थे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस के बैंड ने कलर्स टीवी पर फिर मचाई धमाल,ग्रैंड प्रीमियर में शानदार प्रस्तुति देकर जीता सबका दिल

आईपीएस अधिकारी साजू राम मूल रूप से मंडी जिले के धर्मपुर के ध्वाली गांव के रहने वाले हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनके निधन पर इलाके के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर शोक जताया गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now