Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चंबा से पहले ऊना आयेंगे पीएम मोदी, बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास के साथ वंदे भारत ट्रेन का भी करेंगे शुभारंभ

पीएम की रैली कवर करने के लिए पत्रकारों से मांग लिए चरित्र प्रमाणपत्र, किरकिरी होने पर वापस लिए आदेश

प्रजासत्ता ब्यूरो |
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वीरवार 13 अक्टूबर को प्रस्तावित हिमाचल दौरे को अंतिम रूप दे दिया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को प्रस्तावित चंबा दौरे से पहले ऊना भी जाएंगे। जहाँ
पीएम मोदी पहले ऊना में बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद मोदी चंबा जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया के सामने आकार यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1 हजार 923 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार की अनुदान राशि 1 हजार 118 करोड़ रुपये है जबकि शेष 804.54 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जाना निर्धारित है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऊना के बाद चंबा में विभिन्‍न परियोजनाओं की सौगात के बाद चुनावी जोश भी भरेंगे। चंबा में भारी जनसमूह को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास करेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now