Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal ED Raid: फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में ED का एक्शन, दिल्ली से हिमाचल तक छापेमारी..!

Himachal ED Raid: फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में ED का एक्शन, दिल्ली से हिमाचल तक छापेमारी..!

Himachal ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आईडी कार्ड बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी, कुल्लू सहित में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। योजना के उल्लंघन के मामले में ईडी ने 19 ठिकाने पर छापेमारी की है। ईडी (ED Raid) की छापेमारी की खबर फैलते ही प्रदेश भर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार,आयुष्मान भारत योजना से जुड़े घोटाला में हिमाचल प्रदेश के ऊना में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। इस मामले को बाद में ईडी ने टेकओवर किया है। यह छापेमारी फर्जी आयुष्मान भारत AB-PMJAY आईडी कार्ड बनाने और बांके बिहारी अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल समेत कुछ अस्पतालों के खिलाफ योजना के उल्लंघन से संबंधित मामले में की गई है। कई अस्पतालों में ऐसे फर्जी कार्डों पर कई मेडिकल बिल बनाए गए हैं, जिससे सरकारी खजाने और लोगों को नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं का नाम सामने आया है।

आरएस बाली और राजेश शर्मा का नाम आया सामने

हिमाचल प्रदेश के नगरोटा से कांग्रेस विधायक व हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली का नाम सामने आया है। इसके साथ ही श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा और कांग्रेस नेता डॉ.राजेश शर्मा का नाम भी धोखाधड़ी में सामने आया है। उनके परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। कांग्रेस विधायक आर एस बाली से जुड़े परिसरों और निजी अस्पतालों पर छापे मारे हैं।

कांगड़ा के अलावा, शिमला और मंडी में भी ( ED Raid) कार्रवाई

ईडी की टीम ने ऊना और कांगड़ा के अलावा, शिमला और मंडी में भी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह ऊना जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में छापेमारी कर दी। हालांकि यह छापेमारी केवल मात्र अस्पताल परिसर में ही नहीं अपितु इसके साथ-साथ अस्पताल के संचालक के मैहतपुर-बसदेहड़ा स्थित घर और अस्पताल के ही एक कर्मचारी के पंजाब के नंगल स्थित घर में भी की गई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह ही पंजाब नंबर की इनोवा गाडियों में सवार होकर ईडी के अधिकारी व सीआरपीएफ के जवान कांगड़ा पहुंचे और उनकी विभिन्न टीमों ने एक साथ तीनों अस्पतालों में अपनी जांच शुरू की है। डायरेक्टरेट ऑफ़ एनफोर्समेंट की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
ED RaidHimachal ED RaidHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal PoliceHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News TodayKangra NewsShimla News Today

Join WhatsApp

Join Now