Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हाईकमान का प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी ख़त्म करने का प्रयास, 64 नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी,

congress

शिमला|
कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को 64 वरिष्ठ, महिला और युवा नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बिठाने के साथ साथ विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में पनप रही गुटबाजी को ख़त्म करने का प्रयास किया है ।
पार्टी की तरफ से प्रदेश संगठन में 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 41 सचिव, दो वरिष्ठ प्रवक्ता और एक प्रवक्ता की नियुक्ति की है। इससे पहले हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष और 44 नेताओं की विभिन्न पदों पर 26 अप्रैल को तैनाती की लिस्ट जारी कर चुका है।

गौरतलब है कि हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पिछले दिनों दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने वरिष्ठ और युवा चेहरे को कार्यकारिणी में स्थान देने का आग्रह किया था। इसके बाद हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला दौरे पर आए थे। उन्होंने भी कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर कई नेताओं से बात की। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी निर्देश पर ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जिसकी अधिसूचना जारीकर दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पार्टी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव, आदर्श सूद को पार्टी ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजी लाल और महेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष, बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बाबा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनेक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा (ठियोग), रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, धर्मपाल सिंह पठानिया को महासचिव बनाया है।
1

2

284248822 154662223741348 3221468058716358799 n
वहीं, आनंद परमार, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रुपेश कनवाल, सुरेश नाग्टा, तरुण पथेक, दिलदार अली भट्‌ट, मलेंद्र राजन, अवनीत लांबा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय सिंह, सुरेंद्र रेक्टा, विकास कपूर, किशोरी वालिया, मुनीष शर्मा, रमेश कांता, विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोज जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, ऊषा मेहता, रिपन कलसेक, धीरज मौदगिल, संजीव सैणी, शीश राम आजाद, मुनीष ठाकुर, विकेश चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, पवन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, रोहित शर्मा, आकाश सेणी, भरत भूषण, राज सिंह ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गीतांजलि भागड़ा व संदीप कुमार को सचिव बनाया गया है। वहीँ रमेश चौहान और मनमोहन कटोच को वरिष्ठ प्रवक्ता और देवेंद्र बुशहरी को प्रवक्ता और हरि सिंह पनेइक को कार्यकारी सदस्य बनाया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now