Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हार से डर गई है भारतीय जनता पार्टी, इसलिए हर जिले में करवा रही प्रधानमंत्री के दौरे- प्रतिभा सिंह

सीएम को BJP के लोगों ने गली कूचे में निमंत्रण देने में लगाया, CM पद की गरिमा को गिराया जा रहा :-प्रतिभा

शिमला ब्यूरो |
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को चुनावी रैली करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार से डर गई है, इसलिए हर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे करा रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से करवा लें। इससे सत्ता परिवर्तन रुकने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर कोई बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव होने की बात तो करते हैं, लेकिन इससे हिमाचल को कोई लाभ नहीं मिलता।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा से कई उम्मीदें थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल बातें कर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में विकास की राह को गति दी है। आज प्रदेश भर में जो भी विकास नजर आता है, वह कांग्रेस पार्टी की देन है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: HRTC बसों में भाई दूज पर फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, हिमाचल की सीमा से बाहर के लिए यह आदेश हुए जारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का भी हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था और इसका लाभ स्पष्ट तौर पर हिमाचल प्रदेश को मिलता था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के दौरों से हिमाचल कोई लाभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल राजनीतिक दौरे कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश का एक साधारण व्यक्ति है जानता है कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में विकास का काम किया है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो चुकी है। प्रदेश भर में बेरोजगारों का आंकड़ा 14 लाख तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। इस हिसाब से अब तक देश में 16 करोड़ नौकरियों का सृजन किया जाना चाहिए था, लेकिन आज देश का युवा बेरोजगार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर कुछ नहीं बोलते। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पीएम जनता से जो भी वादे कर रहे हैं, वह जुमले साबित होंगे। इससे पहले भी नरेंद्र मोदी 69 नेशनल हाईवे, सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने जैसे वादे कर चुके हैं, जिन पर अब पीएम बात तक नहीं करते हैं। इससे खासकर हिमाचल का सेब उद्योग बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में सरकारी वाहनों को कंडम करने की बढ़ी अवधि,दायरे में आएंगी मंत्रियों,अफसरों, की गाड़ियां

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जय राम ठाकुर ने पांच सालों में काम किए होते तो आज प्रधानमंत्री को बार बार हिमाचल लाने की जरूरत नहीं पड़ती और करोड़ों रुपए पीएम की रैलियों पर खर्च नहीं किए जाते। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन के कगार पर ला कर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले आधे-अधूरे कार्यों के उद्घाटन ​​​​​​​व शिलान्यास किए जा रहे है। इससे साफ है कि भाजपा चुनाव परिणामों को लेकर बुरी तरह डरी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Horror: चमियाना अस्पताल में कुत्ते के मुंह में दिखी इंसानी टांग, जांच कमेटी ने लापरवाही पर किया बड़ा खुलासा
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now