Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल कांग्रेस ने उठाई मांग, रद्द करो निर्दलीय विधायकों की सदस्यता

हिमाचल कांग्रेस ने उठाई मांग, रद्द करो निर्दलीय विधायकों की सदस्यता

शिमला|
हिमाचल के जोगेंद्रनगर विधानसभा से निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और देहरा से होशियार सिंह के BJP में शामिल होने पर सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से इन दोनों विधायकों की सदस्यता को रद्द करने की मांग की है।

कांग्रेस ने यह भी चेतावनी दी कि इन दोनों विधायकों पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी कानूनी राय लेकर आगामी कार्रवाई करेगी और चुनाव आयोग से भी कार्रवाई की मांग करेगी। बता दें कि बीते कल ही CM जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हुए है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई है।

इसे भी पढ़ें:  सीडी मामला: विशेष अदालत से बरी हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दोनों निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने को दल बदल कानून का उलंघन किया है। कांग्रेस का कहना है कि प्रकाश राणा और होशियार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान की अनुसूची 10 के आर्टिकल 102(2), 191(2) की सैक्शन 2 और 3 दल बदल कानून को ठेंगा दिखाया है।

आर्टिकल 2, 3 में स्पष्ट लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह चुना हुआ विधायक किसी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता नहीं ले सकता है। चुनाव से पहले ऐसा करने के लिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता होता है। तब जाकर किसी पार्टी का दामन थामा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में अपना हिस्सा मांगेगी सुक्खू सरकार, कैबिनेट सब कमेटी गठित
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now