Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल की तहसीलों में 2 दिन ठप रहेगा काम, मांगें पूरी नहीं होने से खफा है राजस्व अधिकारी

Mandi News protest, Mgnrega Scheme, Shimla News, Sirmour News nps

शिमला ब्यूरो |
हिमाचल के तहसील व सब तहसील कार्यालयों में अगले 2 दिन सेवाएं ठप रहेगी। राज्य सरकार के रवैये से नाखुश जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मांगें पूरी नहीं होने से भड़क गए हैं। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने कल से दो दिन की मास कैज़ुअल लीव पर जाने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 व 26 सितंबर को प्रदेश भर के सभी 450 जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस हड़ताल की वजह से शनिवार और सोमवार को रजिस्ट्री, इंतकाल जैसे काम नहीं कर पाएंगे। इससे प्रदेशवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश इस साल 'हर घर जल' बनने की राह पर, सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन

महासंघ सरकारी वाहन, सरकारी आवास और पदोन्नति कोटा 70 फीसदी करने की मांग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व वीरभद्र सरकार ने कैबिनेट में राजस्व विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी देकर तहसीलदारों को गाड़ियां मुहैया कराने का निर्णय लिया था, ताकि आपदा के वक्त या सरकारी काम के लिए अधिकारियों को फील्ड में जाने की सुविधा मिल सके।

पूर्व सरकार ने लगभग 10 से ज्यादा तहसीलदारों को गाड़ियां उपलब्ध करवा दी थीं। शेष को चरणबद्ध ढंग से दी जानी थीं, लेकिन तब राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया। मौजूदा सरकार में तहसीलदार को गाड़ी नहीं दी गईं। इससे हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ नाराज है।

इसे भी पढ़ें:  बर्फ से लकदक हुई हिमाचल की वादियां, झूम उठे सैलानी, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

महासंघ अध्यक्ष एचएल गेज्टा ने कहा कि सरकार से पिछले पांच साल से मांगें उठा रहे हैं, लेकिन राजस्व अधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण एसोसिएशन ने मजबूरी में 2 दिन की मास कैजुअल लीव पर जाने का निर्णय लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now