Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज : इस प्रोजेक्ट को मिल सकती है स्वीकृति

मंत्रिमण्डल के निर्णय:पंचायत चौकीदार बनेंगे दैनिक वेतनभोगी, SMC शिक्षकों को बड़ी राहत, भरे जायेंगे विभिन्न पद

हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 10.30 बजे शुरू होगी। बैठक में 2000 करोड़ के बल्क ड्रग पार्क की डेवलपमेंट पोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त दंत चिकित्सकों के 110 पदों को भरने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। सिलाई अध्यापिकाओं के लिए नीति आ सकती है। 1600 सिलाई अध्यापिकाएं नियमितीकरण की मांग कर रही हैं। उनको दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने की उम्मीद है। बैठक में बागवानी नीति भी लाई जा सकती है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की है।

इसके अलावा JOA-IT, करुणामूलक भर्ती, फायर कर्मचारियों के भत्ते समेत कई अन्य विषय पर चर्चा होगी। कैबिनेट में क्लास-4 कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 60 साल करने को मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने भी अराजपत्रित कर्मचारियों के सम्मेलन में इसकी घोषणा कर रखी है। कैबिनेट में वित्त वर्ष 2022-23 के बजट की अनाउसमेंट और मुख्यमंत्री द्वारा अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में की जा रही घोषणाओं को हरी झंडी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल में नकली दवाईयों का पर्दाफाश, कंपनी का मालिक गिरफ्तार..!
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now