Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए बड़े संकेत

Published on: 29 January 2022
हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए बड़े संकेत

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल तय माना जा रहा है। प्रदेश में नवंबर या दिसंबर महीने में चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। कुछ मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है व कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। शनिवार को चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शिमला में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस संबंध में बयान दिया है।
मुख्‍यमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं से इन्‍कार नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हिमाचल मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल की संभावनाएं हैं। अभी केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इन चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल की पूरी संभावना जताई जा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस तरह के कई विषयों पर चर्चा हुई है।

दरअसल, उप चुनावों में हार के बाद प्रदेश भाजपा और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। अटकलों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य व्यक्ति को बिठाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार पार्टी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को मजबूत करना चाहती है। जिसके चलते कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से वरिष्ठ नेता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बिठाया जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now