Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल में एकतरफा जीत रही है कांग्रेस : गहलोत

हिमाचल में एकतरफा जीत रही है कांग्रेस : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है जहां मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर लहर देखने को मिल रही है।

गहलोत हाल ही में इन दोनों राज्यों के चुनावी दौरे पर गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”माहौल अच्छा है। हिमाचल में कांग्रेस में जीत रही है चुनाव एकतरफा है।”

गुजरात के बारे में उन्होंने कहा, ”… और गुजरात में अच्छा माहौल है। वहां भी सरकार के विरोध में बहुत भयंकर लहर है। हमारा अभियान ठीक चल रहा है। पांच (परिवर्तन संकल्प) यात्राएं निकलीं इन यात्राओं में जो जनता की प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे संकेत मिलता है।”

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अर्की अग्निकांड स्थल पर चार दिन बाद सर्च ऑपरेशन खत्म, 20 मानव अवशेष मिले

उन्होंने कहा, ”वहां लोगों में भावना है कि सरकार ने जो पांच साल तक … कोरोना में लोगों को बर्बाद कर दिया, वहां बेरोजगारी बहुत भयंकर है। अभी नकली शराब से 70 लोग मारे गए। वे लोग मोरबी हादसे की कोई जांच नहीं करवा रहे…” उन्होंने कहा किराज्य सरकार को हादसे की न्यायिक जांच करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Toll Fee Relief: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन में बलोह और गरामोड़ा टोल प्लाजा पर एक माह तक नहीं लगेगा शुल्क.!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में गहलोत ने कहा, ”राहुल गांधी ने कारवां चला दिया है उसमें लाखों लोग आ रहे हैं। उससे भी भाजपा वाले विचलित हो गए हैं इसलिए आनन-फानन में कई आरोप लगाते रहते हैं। हमें उनकी कोई चिंता नहीं है। हमारा कारवां चल पड़ा है।”

उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी ने जनता से जुड़े महंगाई, बेरोजगारी व शांति-सद्भाव के मुद्दों को लेकर यह यात्रा शुरू की है और इसका बहुत बड़ा असर हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आगामी बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए हितधारकों से परामर्श का दौर बृहस्पतिवार को एक बैठक से होगा। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है।

इसे भी पढ़ें:  दुख:द : राजनीति के वटवृक्ष प्रेरणास्त्रोत हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now