Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल में संस्थान बंद करने से नाराज भाजपा ने प्रदेशभर में शुरू किया विरोध प्रदर्शन

बीजेपी

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने जयराम राज में लिए गए फैसलों पर चाबुक चलाया है।
बिजली, पानी, बागवानी के बाद अब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग पर सुक्खू सरकार ने बीते नौ महीने में खोले गए स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थानों को सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया है।

सुक्खू सरकार के इन फैंसलों के खिलाफ अब भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध जताते हुए भाजपा ने प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन करने शुरू कर दिए हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने तक भाजपा सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।भाजपा ने निर्णय लिया है कि जिन स्थानों पर नए खोले गए संस्थान बंद किए गए हैं, वहां के एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव टाल रही सुक्खू सरकार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पर्व सरकार के समय में खोले गए कार्यालयों के बंद करने पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि कांग्रेस सरकार बदला-बदली की भावना से काम कर रही है। उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी वादे पूरे करने के लिए हमारी सरकार द्वारा खोले गए या अपग्रेड किए गए संस्थानों को बंद कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा लोगों के साथ सड़कों पर उतर कर कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Political Crisis: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत की गई कार्रवाई
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now