Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस और SBI ने किया MOU साइन, 30 लाख से बढ़ाई जवानों के बीमा योजना की राशि

हिमाचल पुलिस और SBI ने किया MOU साइन, 30 लाख से बढ़ाई जवानों के बीमा योजना की राशि

शिमला ब्यूरो।
प्रदेश के पुलिस जवानों के बीमा योजना की राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है। पुलिस जवानों की दुर्घटना से मृत्यु या विकलांगता होने पर उनके परिजनों को उक्त राशि दी जाएगी।

प्रदेश पुलिस विभाग अपने कमचारियों के कल्याण के लिए कृत संकल्प है। पुलिस कर्मचारियों का कल्याण पुलिस विभाग के लिए एक सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग न केवल पुलिस कर्मचारियों के जीवन काल में अपितु कर्मचारियों की मृत्यु के पश्चात भी उनके परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। जिसके तहत पुलिस विभाग ने विभिन बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं। जिसमें एसबीआई के साथ 18-10-2019 को समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया था, जिसके अनुसार बिना कोई बिमा प्रीमियम चुकाए आकस्मिक मृत्यु व दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक सहायता व अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal RDG Controversy: सीएम सुक्खू बोले - मुझे निशाना बनाने के बजाय RDG मुद्दे पर PM से मिलें भाजपा नेता, चिदंबरम ने दिया उचित मंच पर उठाने का आश्वासन

इसी क्रम में वीरवार को पूरक समझौता ज्ञापन हस्ताकृत किया गया, जिसमें लाभों में वृद्धि की गई है। एसपी वेल्फेयर विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक कर्मचारी के परिवारजनों को अब 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये का बीमा रक्षण प्रदान किया जाएगा।

वहीं, दुर्घटना से स्थायी विकलांगता होने पर 30 लाख से बढ़ा कर 50 लाख का बिमा रक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत पुलिस विभाग में तैनात सिविल कर्मचारियों को भी सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे। यह व्यवस्था इससे पहले किये गए समझौता ज्ञापन में उप्लब्ध नहीं थी। एसपी वेल्फेयर विनोद कुमार ने बताया कि एनपीसीआई की पेशकश पर रुपये प्लेटीनम कार्ड की सुविधा पीएसपी खाताधारकों को दी जाएगी। जिसमें दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक कर्मचारी के परिवारजनो को 10 लाख का अतिरिक्त बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं, यह समझौता ज्ञापन पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन दिनेश कुमार यादव एवं उप महाप्रबंधक एसबीआई देवेंदर कुमार संधू के द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के दिए निर्देश
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now