Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस के बैंड ने कलर्स टीवी पर फिर मचाई धमाल,ग्रैंड प्रीमियर में शानदार प्रस्तुति देकर जीता सबका दिल

हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स

प्रजासत्ता|
हिमाचल पुलिस के बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ ने कलर टीवी चैनल के एक शो हुनरबाज में शानदार प्रस्तुति देकर एक बार फिर जजों सहित सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। हारमनी ऑफ द पाइन्स की शानदार प्रस्तुति ने विशेष अतिथि फराह खान सहित जज परिणीति चोपड़ा, करण जोहर और मिथुन चक्रवर्ती तथा दर्शकों को “वन्स मोर, वन्स मोर’ बोलने पर मजबूर कर दिया। जज करण जोहर ने तो यहां तक कह डाला कि “हारमनी ऑफ द पाइन्स’ 100 फीसदी फाइनलिस्ट होंगे।


बता दें कि बीती रात प्रसारित “आरडी बर्मन राउंड’ में पुलिस बैंड ने तीन गानों का मेशअप किया। प्रस्तुति की शुरूआत “चांद मेरा दिल, चांदनी हो तुम’ गाने के साथ की। इसके बाद “मिल गया, हमको साथी मिल गया’ और “तुम क्या जानो, मोहब्बत क्या है’ गाना गाकर हनरबाज के मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। मेगा-ऑडिशन के बाद ग्रैंड-प्रीमियर में भी धमाल मचाने वाली हिमाचल पुलिस की शनिवार-रविवार को अगले राउंड में भी एक बार फिर शानदार प्रस्तुति जल्द देखने को मिलेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौर हो कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि के पर्व पर भी पुलिस बैंड हिमाचल अपनी प्रस्तुति देगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस बैंड को शिवरात्रि पर प्रस्तुति देने का न्योता दिया है। छोटे से प्रदेश के हुनरबाज इन जवानों ने बड़ी छाप छोड़ी है। हिमाचल पुलिस आरकेस्ट्रा बैंड में दो महिला महिलाओं समेत कुल 15 जवान है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now