Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सॉल्व करने में निभाएगी अहम भूमिका

Published on: 2 January 2023
Himachal News डीजीपी संजय कुंडू Himachal Cryptocurrency Fraud

शिमला।
हिमाचल पुलिस नए साल में क्राइम रेट को कम करने का संकल्प लिया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पुलिस न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि बीते साल क्राइम रेट काफी अंडर कंट्रोल रहा वहीं, अब नए साल में क्राइम के मामले और कम हों इस पर पुलिस और अधिक काम करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस नए साल में न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सॉल्व करने में अहम भूमिका निभाएगी। उ

न्होंने कहा कि क्राइम केस सॉल्व करने और स्टेट में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए हम न्यूयॉर्क पुलिस के तरीके को फॉलो करेंगे। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी संजय कुंडू ने कहा बीते साल हिमाचल पुलिस ने कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं कुछ कमियां रहीं है जिनसे सीख लेकर उन्हें नए साल में पूरा किया जाएगा।

डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस फोर्स की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पुलिस ने शानदार काम किया है। पुलिस ने 2 करोड़ की नकदी भी चुनाव के दौरान पकड़ी थी, ये चुनाव के इतिहास में पहली बार हुआ। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2021 में 612 केस रेप और पॉक्सो एक्ट तहत दर्ज किए गए। जबकि 2022 में महज 543 केस ही रजिस्टर्ड हुए। हिमाचल पुलिस की 2023 प्लान के मुताबिक NDPS केस को लेकर पुलिस सतर्कता बरतेगी। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि बॉर्डर पर और ज्यादा सख्ती की जाएगी। बाहरी राज्य से हिमाचल में ड्रग सप्लाई की जा रही है। ऐसे में पुलिस अब और सख्ती बरतेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now