Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने किया एम्स का निरीक्षण

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने किया एम्स का निरीक्षण

शिमला ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। लगभग 1471 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस संस्थान का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
लगभग 247 एकड़ क्षेत्र में फैले 750 बिस्तरों वाले इस चिकित्सा संस्थान में प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर एम्स के निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी ने भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
एम्स परिसर के निरीक्षण के बाद जगत प्रकाश नड्डा तथा जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के रैली स्थल लुहणू मैदान का दौरा भी किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now