Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जहरीली शराब पीने से मौतें : सुबूत नष्ट करने के लिए माफिया ने खाई में फेंक दी शराब

सुबूत नष्ट करने के लिए माफिया ने खाई में फेंक दी जहरीली शराब

मंडी|
मंडी जिले के सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब का सेवन करने से 7 लोगों की मौत के बाद शराब माफिया ने जहरीली शराब को जगह-जगह खाई में फेंककर सुबूत नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों से इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर खाई में बड़ी संख्या में टूटी हुई शराब की बोतलें और फेंके गए खाली बॉक्स भी पाए हैं। खाई गहरी होने के कारण पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

उधर, आबकारी महकमा भी देर शाम तक शराब के सैंपल लेने में जुटा रहा मौके पर 25 सैंपल भरे गए। सलापड़ स्थित जिस ठेके से शराब खरीदी गई थी, वहां से आबकारी विभाग ने सैंपल भरे। वहीं, इसके बाद पूरे प्रदेश भर में शराब के सैंपल भरे गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि आबकारी विभाग ने करीब 25 शराब के सैंपल लिए हैं। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए डिटेन किया है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के साथ किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग भी जागा है, बुधवार दोपहर से पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने सलापड़ पहुंच कर कमान संभाली। पुलिस बटालियन के साथ शराब का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ और माल को बरामद करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया। उधर, पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now