Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जेपी नड्डा के रोड शो के साथ हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेगी भाजपा

विधानसभा चुनाव 2022 : BJP ने 5 राज्‍यों के लिए प्रभारियों का किया ऐलान

शिमला|
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की भव्य जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहली बार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा नौ अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंच जाएंगे। 10 अप्रैल को वो सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और 11 अप्रैल को वो बिलासपुर से दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

गौरतलब है कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनंदन समारोह पीटरहाफ में होगा। यह नगर निगम और विधानसभा चुनाव का आगाज होगा, इस दिन 15000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अप्रैल को अन्नाडेल उतरेंगे और उसके बाद गाड़ी से विधानसभा तक पहुंचेगे। उसके बाद जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा से पीटरहाफ ओपन जीप में आएंगे जहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इसके बाद बिलासपुर जाते हुए नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now