Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जिला परिषद कर्मचारी पेनडाउन स्ट्राइक: पंचायतीराज मंत्री ने बुलाई बैठक

Himachal News: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर से मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी..!

प्रजासत्ता|
हिमाचल में 9 दिनों से चली आ रही जिला जिला परिषद कैडर के 4700 अधिकारी व कर्मचारी पेनडाउन स्ट्राइक आज स्थगित होने की उम्मीद है। बता दें कि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राज्य सचिवालय शिमला में इन्हें वार्ता के लिए बुलाया है। बैठक में हड़ताल को स्थगित करने के प्रयास किए जाएंगे।

जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ के महासचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि देर रात उन्हें विभाग की ओर से बातचीत का न्योता मिला है। एसोसिएशन के 16-17 पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि जिला परिषद कर्मचारी बीते 9वें दिन भी ब्लॉक स्तर पर पेनडाउन स्ट्राइक पर बैठे हैं। जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उन्हें पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज किया जाए। अभी जिला परिषद कैडर में होने की वजह से इन्हें सरकारी विभागों के कर्मचारियों के समान विभिन्न वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। ज्यादातर कर्मचारी बीते 22 सालों से तकनीकी सहायक, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

बता दें कि जिला परिषद कर्मियों की हड़ताल से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत दफ्तर में ग्रामीणों के कोई भी काम नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु व बीपीएल प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पा रही हैं। प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नौजवान विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। शादी और नए जन्मे बच्चों का पंजीकरण भी नहीं हो पा रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now