Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: सरकार बनने पर दस दिन में OPS, महिलाओं को 1500 रु. मासिक भत्ता,300 यूनिट बिजली फ्री

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: सरकार बनने पर दस दिन में OPS, महिलाओं को 1500 रु. मासिक भत्ता,300 यूनिट बिजली फ्री

प्रजासत्ता|
हिमाचल में चुनावी बेला शुरू होने से पहले फ्री की घोषणाओं की झड़ी लगा कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने शिमला में आयोजित बैठक के दौरान बड़ा ऐलान कर ते हुए कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ओपीएस यानी ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार एनपीएस कर्मचारियों का जमा शेयर वासप नहीं लौटाती तो कांग्रेस ओपीएस की बहाली के लिए लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश के पांच लाख नौजवानों को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में स्टार्टअप के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 680 करोड़ की ब्याज मुक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, चूंकि हिमाचल बिजली उत्पादक राज्य है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पांच लाख युवाओं रोजगार दिया जाएगा। भूपेश बघेल ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में 5 लाख युवाओं को रोजगार का प्रावधान किया जाएगा। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। साथ ही स्टार्ट-अप के लिए 10 करोड़ रुपए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को दिए जाएंगे। इससे युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कर्ज ब्याजमुक्त रहेगा।

भूपेश बघेल ने कहा कि जयराम सरकार पांच साल में कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई। जिन पांच दानवों की बात कर भाजपा सत्ता में आईं। आज उन्हीं का संरक्षण कर रही है। इससे आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टचार और सरकार के कुप्रबंधन से त्रस्त है। उन्‍होंने कहा कि पांच साल में भाजपा सरकार विफल रही है। महंगाई से कोई निजात नहीं दिला पाई। हिमाचल प्रदेश के किसान और बागवान परेशान हैं। केंद्र सरकार द्वारा खाद्य वस्तुओं सेब कार्टन पर भी जीएसटी लगा दिया गया।

उन्होंने कहा कि वन रेंक वन पेंशन की बात करने वाली सरकार अब नो रैंक नो पेंशन की बात कर रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में 5000 जवान सेना में भर्ती के लिए नियुक्ति का पत्र इंतजार कर रहे थे। इस बीच मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वन रैंक वन पेंशन की बात कर रही थी वहीं अब नो रैंक नो पेंशन की बात कर रही है।

बघेल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जिन राज्‍यों में कांग्रेस विपक्ष में है, वहां आमतौर पर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की चुनाव से पहले घोषणा नहीं की जाती। इन राज्यों में चुने हुए विधायक ही सीएम का चयन करते आए हैं। इसलिए हिमाचल में भी चुनाव मिलजुल कर लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now