Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर विवाद, गुडिया रेप-मर्डर को बताया-‘छोटी सी वारदात’

Published on: 29 June 2022
सीएम को BJP के लोगों ने गली कूचे में निमंत्रण देने में लगाया, CM पद की गरिमा को गिराया जा रहा :-प्रतिभा

शिमला|
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा और विवाद में हैं। प्रतिभा सिंह के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, लाहौल स्पीति के केलांग दौरे के दौरान प्रतिभा सिंह ने शिमला के कोटखाई रेप और मर्डर केस को लेकर बयान दिया।

प्रतिभा ने कहा कि यह छोटी सी घटना थी। केलांग में प्रतिभा सिंह ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार के दौरान एक गांव में छोटी सी वारदात हुई। एक छोटी सी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार हुआ। लेकिन भाजपा ने खूब हल्ला मचाया। थाना तक जला दिया और जांच की मांग की थी। वीरभद्र सिंह जी सीएम थे और उन्होंने सीबीआई को जांच सौंप दी थी, लेकिन भाजपा इस मामले को भुनाती रही। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं था। अब भाजपा इस मामले पर बात भी नहीं करती है।

बता दें कि वर्ष 2017 में जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब राजधानी शिमला के कोटखाई में एक स्कूली बच्ची गुड़िया के साथ रेप बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में एक युवक को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गौर हो कि 4 जुलाई, 2017 को शिमला जिले के कोटखाई की एक छात्रा स्कूल से लौटते समय लापता हो गई थी। 6 जुलाई को कोटखाई के तांदी के जंगल में पीड़िता का शव मिला। जांच में पाया गया कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह आरोपी पकड़े गए। इनमें से सूरज की कोटखाई थाने में 18 जुलाई, 2017 की रात हत्या कर दी गई।

आरोप था कि राजू की सूरज से बहस हुई और उसके बाद राजू ने उसका कत्ल कर दिया। हालांकि, बाद में इस मामले में एक नया मोड़ आया और इन सभी आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया गया। सीबीआई ने इस मामले की जांच के बाद सभी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था, जिसका ट्रायल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया और अप्रैल 2018 को नीलू को हिरासत में लिया गया। इस मामले में सीबीआई ने 55 गवाहों के बयान दर्ज किए। दोषी को उसके बाद सजा सुने गई है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now