Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप:- बोले – पार्टी छोड़ने के लिए बनाया जा रहा दबाव

FB IMG 1664379769119

शिमला जिला के कसुम्प्टी विधानसभा हल्के से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी मर्जी से पार्टी नहीं छोड़ रहे, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) या इनकम टैक्स का दबाव बनाया जा रहा है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उन्हें भी मुख्यमंत्री ने दफ्तर बुलाया था और डराया व धमकाया। पर वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के किसी नेता के खिलाफ कुछ नहीं मिल रहा तो पैसों का लालच दिया जा रहा है या ब्लैक मेल किया जा रहा है। उन्हें भी CM के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नेता पर निर्भर करता है कि आप बिकोंगे या नहीं?उन्होंने कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जिन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के नाम का खाया व कमाया। कई कई बार मंत्री व विभिन्न पदों पर रहें। अब निजी स्वार्थ के कारण कांग्रेस छोड़ भाजपा को जॉइन कर रहे हैं। जो कांग्रेस छोड़ जा रहे हैं, वह कभी पार्टी के थे ही नहीं।

इसे भी पढ़ें:  Pratibha Ranta: जानिए कौन है लापता लेडीज' में 'जया' बन छा गई हिमाचल की बेटी प्रतिभा रांटा,
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now