Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर हुए भावुक, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

Published on: 17 September 2022
कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर हुए भावुक, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

बिलासपुर |
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने पार्टी के प्रति नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ने का एलान कर दिया। बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह जल्द अपना त्यागपत्र हाईकमान को भेजेंगे। वह चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के नाते काम करते रहेंगे। इसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आभारी हैं। इस दौरान कुछ क्षण के लिए वह भावुक भी हुए।

रामलाल ने कहा कि जब वीरभद्र सिंह पहली बार हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, तब से उन्हें दो पदों उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर ही कार्यभार दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस में चार-चार नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। सब अलग-अलग बोली बोल रहे हैं। ये स्थितियां ठीक नहीं। मैं इस पद पर नहीं रह सकता। एक दो दिन में सोनिया गांधी और राजीव शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र भेज दूंगा।’

उन्होंने आंसू पोंछते हुए कहा कि वह चुनाव प्रबंधन कमेेटी के अध्यक्ष पद व राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के नाते काम करते रहेंगे, जिसके लिए वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आभारी हैं। किंतु यदि हाईकमान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं भी बनाती है तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह संगठन में एक सच्चे सिपाही की तरह काम करते रहेंगे। अन्य लोगों को भी इन पदों पर काम करने का मौका मिलना चाहिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now