Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Lawrence School, Sanawar: लारेंस स्कूल, सनावर के 177वें फाउंडर्स डे समारोह का आगाज..!

Lawrence School, Sanawar: लारेंस स्कूल, सनावर के 177वें फाउंडर्स डे समारोह का आगाज..!

Lawrence School, Sanawar: विश्व के सबसे पुराने को-एज्यूकेशनल रेजिडेंश्यिल स्कूल, लारेंस स्कूल, सनावर का 177वां फाउंडर्स डे समारोह बुधवार को गांधी स्मृति, खेल उत्सव और पुरानी यादों के बीच धूमधाम से प्रारंभ हुआ। इस विशेष अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्र, ओल्ड सनावरियंस, देश-विदेश से एकत्रित हुए और अपने स्कूल के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह की शुरुआत गांधी जयंती पर विशेष सभा के साथ हुई, जिसका संचालन स्कूल के हैडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों ने किया। सोलन के डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज, जस्टिस अरविंद मल्होत्रा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान, ओल्ड सनावरियन और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला द्वारा स्थापित गांधी अवार्ड के विजेताओं, सीरत दुआ, तन्मय साहनी और इनाया कुमार को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, स्वच्छ भारत और स्वच्छ कैंपस अभियान को सशक्त बनाने के लिए दस सफाई और पर्यावरण मित्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

जस्टिस मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवा आंशिक गांधीगिरी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इसके बाद, ओल्ड सनावरियंस और वर्तमान छात्रों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स और फुटसल मैचों का आयोजन किया गया। ओल्ड सनावरियंस सोसाइटी (OSS) के अध्यक्ष पंकज सप्रू ने कहा कि फाउंडर्स डे पर मैदान में उतरना उनके लिए एक भावुक अनुभव है।

शाम को, स्कूल के चैपल में जुबली छात्रों के लिए एक विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें 1954, 1959, 1964 और 1999 बैच के लगभग 80 पूर्व छात्रों ने मौजूदा छात्रों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा कीं। हैड मास्टर ढिल्लों ने पिछले वर्षों की उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने कई पूर्व छात्रों के भेजे गए संदेश पढ़कर माहौल को और भी भावुक बना दिया।

इसी दौरान, छात्रों ने विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया, जिसमें कला, शिल्प, फोटोग्राफी, फैशन डिज़ाइनिंग, और वुडक्राफ्ट की प्रतिभा प्रदर्शित की गई।

फाउंडर्स डे समारोह गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगा, जिसमें स्कूल के 177 वर्ष की ऐतिहासिक धरोहर और परंपरा को ड्रामेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। अंतिम दिन, किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट्स और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी, किरण टंडन नादर, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी और नवनिर्मित गर्ल्स डोरमेटरी का उद्घाटन करेंगी।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now