Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: नगरोटा में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना में हुआ ये खुलासा..! जानिए कौन है आरोपी

Kangra News: नगरोटा बगवां में शिवलिंग खंडित करने पर लोगों का गुस्सा भड़का , क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण..!

Kangra News: कांगड़ा जिला नगरोटा में गांधी मैदान के समीप शिवलिंग तोड़ने की घटना में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दिन के भीतर आरोपी को पहचान लिया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने निशा देवी नामक महिला को योल के पास हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि निशा देवी पैदल योल की दिशा में जा रही थी, और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। CCTV फुटेज में दिखाए गए कपड़ों में ही वह मिली, और उसके हाथ में वही बैग था, जिससे पुलिस को उसके कृत्य में संलिप्तता पर संदेह और मजबूत हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, निशा देवी इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रही है। 2020 में फतेहपुर में उसने एक शिवलिंग को तोड़ा था और पास के गांव से नवग्रह की मूर्तियों को खड्ड में फेंक दिया था। इसके बाद, उसने योल में भी एक शिवलिंग को खंडित किया था।

डीएसपी कांगड़ा, अंकित शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्हें शिवलिंग तोड़ने की सूचना मिली, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। अलग-अलग CCTV फुटेज के माध्यम से महिला को ट्रेस किया गया। उन्होंने कहा कि निशा देवी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सीडीपीओ द्वारा उसकी काउंसलिंग करवाई जाएगी और मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी। यदि वह मानसिक रोगी पाई गई, तो उसे उपचार के लिए शिमला के मशोबरा भेजा जाएगा।

बता दें कि गुरुवार रात को किसी ने नगरोटा में गांधी मैदान के समीप शिवलिंग तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगरोटा बाजार के व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद रखा और हिंदू संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि इस घटना का पर्दाफाश किया जाए ताकि हिंदुओं की आस्था को आहत न होने दिया जाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachartoday Kangra News

Join WhatsApp

Join Now