Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में गरजीं प्रिंयका: बोली- हिमाचल में सरकार बदलने की परंपरा अच्छी, इसे कायम रखें

IMG 20221031 183805

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस रैली के लिए पहुंची। मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका ने कहा कि जिस सरकार ने काम नहीं किया है, उसे बदलने की परंपरा अच्छी है। प्रियंका ने कहा कि हिमाचल के लोग खुद्दार हैं। वह अपना अच्छा बुरा अच्छी तरह समझते हैं, इसलिए जो लोग यह कह रहे हैं कि परंपराएं सही नहीं हैं, वह गलत बोल रहे हैं।

हिमाचल में सरकार बदलने की परंपरा अच्छी है। इसे हिमाचल की जनता कायम रखें। इससे नेताओं को भी सीखने का मौका मिलता है, जिसने काम नहीं किया उसे 5 साल बाद बदला जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की जनता जब मतदान करने जाए, तो याद रखे कि 5 सालों में इस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को क्या दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा हिमाचल की जनता अपने अनुभव पर चले। बड़े बड़े नेता यहां से हैं, लेकिन हिमाचल के युवाओं को क्या मिला है। जयराम ठाकुर ने अपने क्षेत्र में काम किया होगा, लेकिन युवाओं के लिए क्या क्या किया। किसी को रोजगार नहीं दिया है। 63 हजार नौकरियां खाली पड़ी हैं। महंगाई से मारा जा रहा है। दूध ब्रेड तक महंगे जीएसटी से महंगे कर दिए। सेब के गत्ते पर पर जीएसटी लगा दिया। फसल के दाम किसान तय नहीं कर पा रहे हैं। सेब टमाटर के दाम सही नहीं मिल रहे हैं। सडक़ों की हालत बुरी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने तो कर्मचारियों की पेंशन छीन ली। ऐसे लोगों को पांच साल और देकर कर क्या करेंगे। अपने अनुभव से काम लें। उन्होंने कहा की एक लाख रोजगार पहली कैबिनेट से देने की प्रकिया शुरू की जाएगी। पांच साल में पांच लाख रोजगार कांग्रेस सरकार देगी।
मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। 680 करोड़ का स्टार्टप फंड देंगे। बिना ब्याज लोन देंगे। सरकार ने आपसे डिग्री छीनी, हम रोजगार देंगे। उसी परंपरा को बना कर रखे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सरकार ने आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित

इससे पहले प्रियंका गांधी ने अपनी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरी दादी का हिमाचल प्रदेश के साथ आध्यात्मिक और प्रेम का रिश्ता था। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का तोहफा उन्होंने शिमला पहुंच कर बर्फ के गिरते फ़ाहों के बीच दिया था, तो कुछ लोग कह रहे थे कि हिमाचल नहीं चल पाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Disaster: सीएम सुक्खू ने चंबा और कांगड़ा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, बताया 2023 से कहीं अधिक हुआ नुकसान

हिमाचल के पास पैसा नहीं है और इन लोगों ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का विरोध किया था, लेकिन आज आप सब की मेहनत से हिमाचल प्रदेश कहां तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग मेरी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हैं, जिसकी वजह प्यार, प्रेम, समर्पण और बलिदान है, लेकिन आज की राजनीति में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जो आज की राजनीति में कम ही दिखता है। आज की राजनीति में पैसेबाजी, मीडियाबाजी, झूठ का बोलबाला है।

कांग्रेस की रैली में भाग लेने से पहले प्रियंका गांधी ने बाबा भूतनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांगनी हेलिपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे मंडी शहर के बीचों बीच स्थापित बाबा भूतनाथ मंदिर में पहुंची और यहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Covid-19 Update: हिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली पॉजिटिव..!
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now