Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मौसम खराब होने से मंडी में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में नहीं पहुँच पाए पीएम मोदी

मौसम खराब होने से मंडी में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में नहीं पहुँच पाए पीएम मोदी

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी नहीं पहुँच पाए। वे रैली को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधन कर रह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि वह भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना हमेशा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। भाजपा देश का वह राजनीतिक दल है, जिसमें युवाओं का नेतृत्व सर्वाधिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा युवाओं पर सबसे ज्यादा भरोसा करती है।

पीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत की साख जैसे जैसे बढ़ रही है। वैसे वैसे भारत को जानने व समझने के लिए पूरी दुनिया लालायित हो रही है। इसके पीछे बहुत महत्वपूर्ण कारण है। इसका श्रेय हिंदुस्तान के जागरूक मतदाताओं को जाता है। बहुत दशक तक हमारे देश में सरकारें आसीन रही। किसी को बहुमत नहीं था। कितना दिन चलेगी। चल पाएगी या नहीं। यह दुनियाभर में आशंका होती थी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में 11 तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी

उन्होंने कहा कि इस वजह से भारत की किसी बात पर विश्वास नहीं होता है लेकिन 2014 में जागरूक मतदाताओं ने स्थिर सरकार बनाई। इससे नीतियों और कल्चर में भी स्थिरता आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की जनता से पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच को उखाड़ दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल में जनता भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में साफ नीयत के साथ यदि कोई सरकार चलाने का काम कर सकती है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू ने की घोषणा, हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 30 जून तक तैनात होंगे शिक्षक

उन्होंने कहा कि वैश्विक फार्मा हब बनने से दुनियाभर में हिमाचल की पहचान बनेगी। इसी दिशा में हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क बनाया जा रहा है। मेडिकल डिवाइस पार्क भी बनाया जा रहा है। बीते आठ सालों में देश में उच्च शिक्षा के लिए अनेकों संस्थान शुरू किए जा चुके है। हिमाचल प्रदेश किसान- बागवानों का राज्य है। इसको केंद्र की नीतियों से बल मिल रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा।

हमारी सरकार ने नेशनल हाईवे के लिए सात गुना राशि दी है। प्रदेश में विकास हो रहा है। केंद्रीय बजट में पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार ने युवाओं के लिए कई नीतियां बनाई हैं। हिमाचल उन प्रदेशों में है जिसने ड्रोन नीति बनाई है। इसके लिए जयराम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2024: बजट में हिमाचल को बाढ़ प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री ने कहा, कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। ताकि उन्हें बता सकूं कि किस प्रकार मैं हिमाचल से जुड़ा हूं। मुद्रा योजना में जैसे होम स्टे को हिमाचल ने गति दी है, वह सरहानीय काम हिमाचल ने किया है। हिमाचल में भी मुद्रा योजना के तहत 14500 करोड़ के मुद्रा लोन दिए जा चुके है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now