Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Election 3

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज ज़िला सोलन के धर्मपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा, 2022 के आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ज़िला का दौरा किया।

राजीव कुमार ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वरिष्ठ नागरिक मतदाता राज रानी, शांति, ट्रांसजेंडर मतदाता प्रिया महन्त, दिव्यांग मतदाता सीता राम, मीना देवी तथा नए मतदाता वैशाली, अंशीका कालरा, सोहम सिंह तथा दिव्या को सम्मानित किया। उन्होंने प्रथम मतदाताओं को एपिक कार्ड और वोटर किट भी वितरित की।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को अपने मताधिकारी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण रूप से दुनिया की सबसे बढ़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान कर रहे है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज लेंगे शपथ

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरे हिमाचल वासियों से आग्रह किया कि सभी बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकारी का प्रयोग करें और वोटिंग का रिकॉर्ड स्थापित करें।
उन्होंने इस अवसर पर मतदान केन्द्रों के लिए मॉडल मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal RDG Controversy: सीएम सुक्खू बोले - मुझे निशाना बनाने के बजाय RDG मुद्दे पर PM से मिलें भाजपा नेता, चिदंबरम ने दिया उचित मंच पर उठाने का आश्वासन

इस अवसर पर भारत के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्रा पांडे, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा, नितिश व्यास, उप चुनाव आयुक्त आर.के. गुप्ता, महा निदेशक निता वर्मा, निदेशक यशवेन्द्र सिंह, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now