Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा-शान तिरंगा थीम सॉन्ग किया जारी

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा-शान तिरंगा थीम सॉन्ग किया जारी

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विधानसभा परिसर में 13 से 15 अगस्त 2022 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑरकेस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ द्वारा रचित और स्वरबद्ध किए गए थीम गीत ‘हर घर तिरंगा-शान तिरंगा’ का फाइनल ट्रैक लांच किया।

इस अवसर पर ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑरकेस्ट्रा की यह नई रचना उत्कृष्ट और बहुत ही भावपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पुलिस ऑरकेस्ट्रा के प्रतिभाशाली एवं उम्दा कलाकारों द्वारा रचित यह गीत लोगों के मन में देश भक्ति का भाव जागृत करेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्यमंत्री ने ऑरकेस्ट्रा के सदस्यों के उत्साहवर्द्धन एवं उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को भी बधाई दी।
इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अन्य पुलिस अधिकारी तथा हॉरमनी ऑफ पाइन्स के सदस्य विजय भी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now