Prajasatta Side Scroll Menu

पांच दिन की पुलिस रिमांड पर रिश्वत का आरोपी अधिकारी.आरोपी के कब्जे से लाखों की नकदी भी बरामद

नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म मामले के आरोपित पुलिस रिमांड पर भेजे

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के ऊना में निजी अस्पताल के डॉक्टर से 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी से विजिलेंस की गहन पूछताछ शुरू हो गई है। विजिलेंस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। इस रिश्वत मामले में कई राज अब उजागर हो सकते हैं।विजिलेंस टीम परवाणू में कार्रवाई के बाद आरोपी को ऊना ले आई है। शुक्रवार को आरोपी को ऊना स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

वहीँ जानकारी मिली है कि हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) की सेंट्रल लैब परवाणू के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी के कब्जे से विजिलेंस ने लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस इस नकदी के स्रोत का पता लगा रही है। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस टीम को इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के एक बैग से 85 हजार रुपये और गाड़ी से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। रिश्वत लेने के मामले में किस-किस की संलिप्तता रही है, इसको लेकर भी छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Kick Boxing Player Dikshita: हिमाचल की बेटी दीक्षिता की गोल्डन उड़ान, मेहनत और हौसले से फिर रचा इतिहास

जानकारी प्राप्त हुई है कि विजिलेंस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। इस रिश्वत मामले में कई राज अब उजागर हो सकते हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से बीते वीरवार को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पीसीबी के अधिकारी को परवाणू में रंगे हाथ दबोचा था। उक्त अधिकारी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए सहमति पत्र के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। उधर, डीएसपी विजिलेंस ऊना अनिल मेहता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ कल सभी जिला के मुख्यालयों में करेंगे धरना प्रदर्शन

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now