Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेपर लीक मामला: युकां का अनशन समाप्त,वरिष्ठ नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाई भूख हड़ताल

पेपर लीक मामला: युकां का अनशन समाप्त,वरिष्ठ नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाई भूख हड़ताल

प्रजासत्ता|
हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के विरोध में 16 दिन से चला आ रहा युवा कांग्रेस (युकां) का क्रमिक अनशन आज सभी जिलों में समाप्त कर दिया गया है। अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया है।

इसके बाद सभी जिलों से युकां कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को पद से हटाने, हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में पुलिस पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि कांग्रेस की युवा ब्रिगेड सभी जिलों में उपायुक्त और पुलिस अधिक्षक कार्यालय के बाहर 15 दिन से पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को पद से हटाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर डटी थी। इस दौरान कहीं कई जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडूके पूतले भी फूंके गए और युकां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

युकां विधानसभा चुनाव से पहले जयराम सरकार को पुलिस पेपर लीक मामले में घेरना चाह रही थी, लेकिन अब मांग पूरी हुए बगैर ही अनशन को स्थगित कर दिया है। युवा कांग्रेस इसे प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा मुद्दा बनाना चाह रही थी लेकिन आम युवाओं को इस धरने में नहीं जोड़ पाई, और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मसले को उठाने में युवा कांग्रेस पूरी तरह नाकाम रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now