Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी पांच-नौ नवंबर तक हिमाचल में करेंगे रैलियां, तैयारियां पूरी

PM Narender Modi

शिमला।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में पांच-नौ नवंबर से पार्टी की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि संभावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में रैलियों को संबोधित करेंगे।

कश्यप ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और कई अन्य प्रमुख नेता भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं एक सवाल पर कश्यप ने कहा कि भाजपा के बागी उम्मीदवारों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है। शिमला के सांसद कश्यप ने कहा कि जो भाजपा के जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now