Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: शांता कुमार ने की रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना!

Himachal: शांता कुमार ने की रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना!

Himachal News: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार (EX CM Shanta Kumar) ने कहा कि भारत के करोड़ो लोगों को प्रसन्नता ही नही इस बात का स्वाभिमान है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को (Russia Ukraine War) समाप्त करने की दिशा में हमारे प्रधानमंत्री एक ऐतिहासिक काम कर रहे है।

हमारी शुभकामनाएं है कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा दो वर्ष से अधिक चल रहे इस युद्ध में शांति हो। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में हजारों वेगुनाह लोग मारे जा चुके हैं। करोड़ों अरबों रू0 के भवन नष्ट हो गये है। यूक्रेन से लाखों लोग शरणार्थी बन कर दर दर भटक रहे है। दो वर्ष से चला हुआ यह युद्ध मानवता के माथे पर एक कलंक है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

शांता कुमार ने कि प्रथम और द्वितीय महायुद्ध से त्रस्त विश्व के देशों ने राष्ट्रसंघ की स्थापना की थी। उद्देय यही था कि भविष्य में कोई युद्ध न हो और बातचीत से सभी समस्याओं को सुलझााया जाए। यह विष्व का दुर्भाग्य है कि राष्ट्रसंघ पूरी तरह से अपरासंगिक हो गया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्ध के बीच दोनों देशों में कई बार गये। समझौते की कोशिश करवा रहे है। भगवान करे दोनों देशों का युद्ध समाप्त हो और मानवता के माथे का यह कलंक मिट जाए। पीएम नरेन्द्र मोदी  विश्व भर में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री ही नही अपितु ”एक व्यक्ति राष्ट्रसंघ“ भी सिद्ध हो जाएगे।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsPM Narendra Modi

Join WhatsApp

Join Now