Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती पेपर लीक के राजस्थान से जुड़े तार, इनकम टैक्स कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

सोलन|
हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। वहीँ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि जिला सोलन में पुलिस भर्ती का जो पेपर लीक हुआ था, उसके पीछे राजस्थान के जिला सीकर के संदीप टेलर का हाथ था। संदीप चत्तौड़गढ़ में आयकर विभाग में कर सहायक समूह-सी के रूप में कार्यरत है। आरोपी ने 7 अभ्यर्थियों से पेपर लीक के बदले तीन-तीन लाख रुपये लिए थे।

हिमाचल पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिन दो बिचौलियों वीरेंद्र कुमार और देव राज के जरिए सोलन और अर्की क्षेत्र के 7 उम्मीदवारों से 3 लाख रुपए लिए थे, जिन्हें एसआईटी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों बिचौलियों को संदीप से 50,000 रुपए मिले थे। उम्मीदवारों द्वारा 80-90% भुगतान ऑनलाइन किया गया था, जबकि कुछ भुगतान नकद में किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके साथ जाँच में यह बात भी सामने आया है कि कुछ राशि संदीप टेलर की पत्नी रिंकी पूर्वा के खाते में जमा की गई। संदीप टेलर की पत्नी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांग्लिया जिला सीकर में शिक्षक (टीजीटी विज्ञान) के रूप में कार्यरत हैं। उसकी भूमिका भी जांच दायरे में है। संदीप टेलर को गिरफ्तार करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम पहले ही राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और सीकर में तैनात की जा चुकी है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now