Prajasatta Side Scroll Menu

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: सीबीआइ को दस्तावेज सौंपेगी पुलिस, अब तक 91 गिरफ्तार

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

शिमला|
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सीबीआई को केस सौंपने के लिए रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। पुलिस अब तक इस मामले में 91 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अभ्यर्थी, एजेंट और कुछ अभ्यर्थियों के परिजन भी शामिल हैं। 10 एजेंट बाहरी राज्यों से दबोचे गए हैं।

बता दें कि अभी तक की जांच में एसआइटी पेपर लीक कहां से हुआ, किसने लीक किया, इसका पता नहीं लगा पाई है। जांच में पुलिस की भूमिका पर सवाल नहीं उठाए गए। सीक्रेसी लीक करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बजाय डीजीपी कार्यालय एसआइटी की पीठ थपथपा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Panchayat Elections Postponed: हिमाचल में 2026 तक टले पंचायती राज चुनाव , आपदा और खराब सड़कों के कारण सरकार का बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में यह पेपर बंटा है। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 57 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों से कई दस्तावेज, 10.35 लाख रुपये नकदी, पांच कारें, 137 मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त किए गए हैं। सीबीआई को जांच आगे बढ़ाने के लिए जब्त किए गए दस्तावेज, मोबाइल फोन और लैपटॉप मददगार साबित होंगे। जब तक सीबीआई केस को नहीं संभालती है, तब तक पुलिस की एसआईटी जांच जारी रखेगी।

गौर हो कि पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के CM सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, पीएम से मिलने का था कार्यक्रम
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now