Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजीव शुक्ला बोले- चुनाव की तैयारियां पूरी, हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से होंगे विजयी

Published on: 14 October 2022
राजीव शुक्ला

प्रजासत्ता ब्यूरो|
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। राज्य में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा- कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का स्वागत करती है। पार्टी पहले से ही इस चुनाव की तैयारी कर रही थी। हमारी आधी तैयारियां पहले से ही खत्म हो चुकी हैं और आगे की तैयारियां जारी हैं। राजीव शुक्ला ने आगे कहा- सोलन में प्रियंका गांधी की जबर्दस्त रैली हुई है और वह पूरे हिमाचल में प्रचार करेंगी। हमें उम्मीद है कि प्रदेश में हम दो तिहाई बहुमत से विजयी होंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now