Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: रजनी पाटिल ने भाजपा पर ईडी और सीबीआई के जरिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकाने का का लगाया आरोप

Himachal News: रजनी पाटिल ने भाजपा पर ईडी और सीबीआई के जरिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकाने का का लगाया आरोप

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को ठियोग में “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी  पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे ईडी और सीबीआई के जरिए डराने-धमकाने का काम कर रही है।  इस एकदिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर मतदाता सूचियों में हेरफेर करने का आरोप लगाया।

पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस नेता दबाव में नहीं झुकते और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं, तो भाजपा उनके समर्थकों के नाम मतदाता सूचियों से हटवाने की साजिश रचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूचियों पर कड़ी नजर रखें, क्योंकि पार्टी की ताकत उसका कार्यकर्ता आधार ही है।

इसे भी पढ़ें:  BPL फर्जीवाडे को रोकने के लिए नई व्यवस्था को लागू करने जा रहा पंचायती राज विभाग

रजनी पाटिल ने महाराष्ट्र के हालिया चुनावों का हवाला देते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में 16 सांसद चुने गए, लेकिन चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में केवल 14 विधायक ही जीत सके। यह नतीजा चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस तरह की अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

विधायक राठौर ने भी साधा निशाना
कार्यक्रम में मौजूद विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में अनैतिक तरीके से बदलाव किए गए हैं, जिनके सबूत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस के सामने पेश किए थे। राठौर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संदेह के घेरे में है। उन्होंने भाजपा नेताओं जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये नेता चुनाव आयोग के प्रवक्ता की तरह उसका बचाव करते नजर आते हैं। राठौर ने दावा किया कि आयोग और सरकार की मिलीभगत कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरा नामांकन, कहा- सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी|
YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल