Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रिपोर्ट में खुली पोल: अधिक बेरोजगारी वाले टॉप-6 राज्यों में शुमार हुआ हिमाचल

हिमाचल अधिक बेरोजगारी वाले देश के टॉप-6 प्रदेश में शुमार

प्रजासत्ता|
देश में बढ़ती बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन देश के हालात ख़राब करती जा रही है| सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के ताजा आंकड़ो के अनुसार देश की बेरोजगारी दर 7.6% है। देश के हालातों और बेरोज़गारी को लेकर एक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने सर्वे किया है।

सर्वे मे यह पता चला है कि मार्च 2022 में हिमाचल की बेरोजगारी दर 12.1% दर्ज की गई है। इस तरह हिमाचल अधिक बेरोजगारी वाले देश के टॉप-6 प्रदेश में शुमार हो गया है। हिमाचल से अधिक बेरोजगारी दर केवल 5 राज्यों क्रमश: हरियाणा में 26.7%, झारखंड में 14.5%, जम्मू कश्मीर व राजस्थान में 25% और त्रिपुरा में 14.1% है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और इनमें बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनने वाली है। राज्य में पढ़े-लिखे शिक्षित बेरोजगारों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जब नेता वोट मांगने युवाओं के बीच जाएंगे तो उन्हें रोजगार को लेकर पढ़े-लिखे युवाओं के सवालों का जवाब देना होगा

1 12 1

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now