Prajasatta Side Scroll Menu

सीएम जयराम के सीने में तकलीफ, मंडी का दौरा रद्द, चेकअप के लिए दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह अचानक आईजीएमसी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके चलते वे आईजीएमसी आए। यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उनके ईको समेत अन्य रूटीन टेस्ट करवाए।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में रूटीन जांच के लिए आए थे। सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। चेकअप करवाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लौट गए। वे दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका अचानक दिल्ली का दौरा तय हुआ है।

दरअसल, शुक्रवार को सीएम को मंडी में सिराज छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन अब सुबह अचानक उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना है। दोपहर बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अर्की उपचुनाव: गुटबाजी ख़त्म करने के लिए भाजपा उतार सकती है नया चेहरा, जल्द हो सकता के नाम का ऐलान

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now