Prajasatta Side Scroll Menu

सीएम जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मंडी |
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिला में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के बागाचनोगी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी देश में भारत जोड़ों यात्रा पर निकले हुऐ हैं और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल कर भाजपा में आ रहे हैं।

सीएम ने कहा कि जिस प्रकार से गोवा में कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकाल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कांग्रेस पार्टी की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के कारनामों से यह पूरे देश में पिछड़ रही है और इस बार प्रदेश की जनता ने भी प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है व कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंडी में AAP का रोड शो करेगा हिमाचल में पार्टी के सियासी भविष्य की दशा-दिशा तय

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में तो क्या आने वाले 30 वर्षों में पूरे देश में अब आने वाली नहीं है और कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। इस दौरान सीएम ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सराज में करोड़ों रूपए के उद्धाटन व शिलान्यास भी किए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now