Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम को BJP के लोगों ने गली कूचे में निमंत्रण देने में लगाया, CM पद की गरिमा को गिराया जा रहा :-प्रतिभा

सीएम को BJP के लोगों ने गली कूचे में निमंत्रण देने में लगाया, CM पद की गरिमा को गिराया जा रहा :-प्रतिभा

शिमला|
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा घर-घर जाकर प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोगों को निमंत्रण देने पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और भाजपा में इसको लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस पर सवाल खड़े किए तो भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मुख्यमंत्री को सच्चा कार्यकर्ता कहने के साथ ही प्रतिभा सिंह को रजवाड़ा शाही की प्रवृत्ति वाला करार दिया है।

जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भड़क गई और उन्होंने कहा कि इसमें रजवाड़ा शाही कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई छह बार से CM के काम को देखा हैं, लेकिन कभी वह इस तरह घर-घर न्योता देने नहीं गए। इसमें रजवाड़ा शाही की बात कहां से आ गई। उन्होंने फिर से यह बात दोहराई की भाजपा के लोग CM की कुर्सी का अपमान कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री की रैली के लिए निमंत्रण देने के लिए दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जा सकते थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जाखू में एक हलवाई की दुकान में घूम रहे हैं, मुझे जब आकर किसी ने ये बताया तो मुझे भरोसा ही नहीं हुआ क्योंकि ये गलत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह भी मुख्यमंत्री रहे, लेकिन मैंने उन्हें गली कूचे में घूमते नहीं देखा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा के लोग गली-गली कूचे में घुमा कर निमंत्रण देने में लगाया गया है। जिसेसे मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिराया जा रहा है। जयराम ठाकुर साधारण परिवार से हैं, लेकिन वह मुख्यमंत्री भी हैं और उन्हें इस तरह से हर घर का दरवाजा नहीं खटखटाना चाहिए। इस तरह से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को न गिराए जाए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया है। इसलिए कांग्रेस प्रधानमंत्री से मांग करती है कि हिमाचल को आर्थिक पैकेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार हिमाचल आ चुके हैं। पिछली बार भी उनके मंडी दौरे के दौरान प्रदेश के लोगों को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने हर बार ही राज्य की जनता को निराश किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now