Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, छराबड़ा में रुकेंगी

Published on: 10 October 2022
अध्यक्ष चुनाव से दूर भारत जोड़ो यात्रा में आज सड़क पर दिखेंगी सोनिया,

शिमला |
अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी अगले 2 दिन छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रुकेंगी। प्रियंका गांधी 4 अक्टूबर को ही छराबड़ा पहुंच गई थीं। हालांकि सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है। इस दौरान उनका कोई सार्वजनिक या नेताओं से मिलने का कार्यक्रम नहीं है।

वहीं पार्टी के कुछ सूत्र बताते हैं कि 2 दिन के दौरान सोनिया गांधी जहां आराम करेंगी, वहीं प्रदेश के कुछेक कांग्रेस नेताओं से वन टू वन मुलाकात भी कर सकती है। प्रदेश में जिन सीटों पर टिकट आवंटन को लेकर पेच फंस रहा है, उन्हें लेकर सोनिया गांधी चर्चा कर सकती हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now