Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर गुरु रंधावा ने बांधा समां, शो में बेकाबू हुई भीड़

शिमला समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर गुरु रंधावा ने बांधा समां, शो में बेकाबू हुई भीड़

शिमला|
राजधानी शिमला में आयोजित समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर बुधवार को पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा और पहाड़ी लोक गायक विक्की चौहान ने खूब समां बांधा। रिज मैदान पर रात 12 बजे तक लोग और घूमने आए सैलानी इनके गीतों पर झूमते नजर आए।

रंधावा ने ओ तेरे नाम का दीवाना गाना गाकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी दी। शिमला के रिज मैदान पर समर फेस्टिवल के दौरान पंडाल में बैठे कुछ श्रोताओं ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए। अंतिम संध्या पर सबसे पहले विक्की की नॉनस्टाप नाटियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या पर रिज मैदान पर लोगों का सैलाब उमड़ आया। शाम 7:00 बजे के बाद रिज मैदान पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। रिज पार्क, पद्मदेव परिसर, टक्का बेंच तक फुल हो गए। जगह मिलने पर हजारों लोग वापस भी लौट गए। भारी और बेकाबू भीड़ के आगे प्रशासन की लाचारी और बेबसी साफ नजर आई।

जानकारी के अनुसार, टका बैंच के ठीक नीचे बनाए गए मंच के पास एक समय भीड़ इतनी बेकाबू हो गई एसपी मोनिका भुटूंगरू को खुद भीड़ के बीच जाना पड़ा। जमकर हुई धक्का-मुक्की से कई लोगों को खासकर महिलाएं और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस के आला अधिकारियों समेत अन्य कई पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। कुछ शरारती तत्वों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की।

इस दौरान कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी लगीं। एक महिला के बेहोश होने की भी जानकारी है। महिलाओं की चीख-पुकार, भीड़ का शोर और व्यवस्था को संभालते पुलिसकर्मियों की तस्वीरें अपने आप सारी कहानी बयां कर रही थीं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now