Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल में मेडिकल ऑफिसर के 228 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (ग्रुप-A) के 228 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Himachal Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल में मेडिकल ऑफिसर के 228 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

Himachal Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (ग्रुप-A) के कुल 228 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सा अधिकारी के रूप में करियर बनाने का सपना देख रहे एमबीबीएस डिग्रीधारी उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Himachal Medical Officer Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया के अनुसार अपना फॉर्म पूरा करें।

Himachal Medical Officer 2026 भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

  • अभ्यर्थी के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 की अनुसूचियों में शामिल कोई मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता (जैसे MBBS) होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश की स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए ताकि राज्य की
  • भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करना आसान हो।
  • भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी अनिवार्य है।
  • हिमाचल के SC, ST, OBC, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • पूर्व सैनिकों व सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।

HPPSC Medical Officer 2026: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं/मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट)
  • एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट एवं सभी वर्षों की मार्कशीट
  • अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
  • काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • बोनाफाइड हिमाचली सर्टिफिकेट (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • वैध जाति/कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC/BPL)
  • पूर्व सैनिकों के लिए डिस्चार्ज बुक/सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

Himachal Medical Officer 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘One Time Registration (OTR)’ चुनें।
  • यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपनी बुनियादी जानकारी भरकर New Registration पूरा करें।
  • OTR पोर्टल में लॉगिन करें और Medical Officer (General Wing) पद का चयन करें।
  • अब उम्मीदवार फॉर्म में अपनी सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

HPPSC Medical Officer 2026: आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन माध्यम यानी UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Himachal Medical Officer Recruitment 2026: सैलरी और अन्य जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार मेडिकल ऑफिसर (ग्रुप-A) पद के लिए आकर्षक वेतनमान और भत्ते मिलेंगे। भर्ती से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Himachal NewsHP Govt Jobs 2026HPPSC Medical Officer Recruitment 2026HPPSC VacancyMedical Officer Bharti

Join WhatsApp

Join Now