HP TET November 2026 Registration: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एचपी टीईटी नवंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें।
बता दें कि शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे योग्य उम्मीदवार अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। एचपी टीईटी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एप्लीकेशन प्रोसेस 11 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 रात 12 बजे तक चलेगा। यह डेडलाइन बिना लेट फीस के है। वहीं लेट फीस के साथ एप्लीकेशन प्रोसेस 4 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक चलेगा। विलंब शुल्क 600 रुपये निर्धारित है।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। आवेदन पत्र भरने से लेकर परीक्षा शुल्क के भुगतान तक की सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जा रही हैं
HP TET November 2026 के लिए कब खुलेगी करेक्शन विंडो
जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा। करेक्शन विंडो 9 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। एडमिट कार्ड को लेकर कोई अपडेट तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा से करीब 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
कैसे करें HP TET November 2026 के लिए आवेदन?
कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस से हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना है कि सभी डिटेल्स सही से भरी गई हैं और किसी भी दिक्कत से बचने के लिए फॉर्म डेडलाइन से पहले जमा कर दिया गया है। दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
कैंडिडेट सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर TET पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरें।
- गाइडलाइन के अनुसार ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
HP TET November 2026 के लिए आवेदन शुल्क
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2026 के लिए कैटेगिरी आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:
- सामान्य (General) 1200 रुपये
- ओबीसी (OBC) 700 रुपये
- एससी/एसटी (SC/ST) 600 रुपये
सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना आवश्यक है कि वे स्क्रीन पर खुलने वाले एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी समस्त व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी जानकारियां पूरी तरह सही-सही दर्ज करें। इसके उपरांत, बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपने आवश्यक दस्तावेज़, नवीनतम फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
अपनी संबंधित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का सफलतापूर्वक ऑनलाइन भुगतान करने के बाद, पूरे फॉर्म को एक बार ध्यानपूर्वक री-चेक करके सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।


















