Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम

– निर्देश, 72 घंटें के भीतर चालकों के ठहरने को करें बेहतर इंतजाम
– बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा
पालमपुर।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के नाम करीब 64 कनाल जमीन है इसे बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए अधिकारियों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्लान को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में भेजने के निर्देश भी दिए हैं।
सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर बस स्टैंड का निरीक्षण भी किया।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल की बस में 29 पेटी देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार..!

इस दौरान चालकों तथा परिचालाकों को ठहरने के लिए 72 घंटें के भीतर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विस क्षेत्र के ग्वालटिल्ला तथा आलमपुर में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा भी लिया।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर में चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस मे होने लगे शामिल :- भवानी पठानिया

Aaj Ki Khabren Dharamshala News Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now