Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा विधायक से ‘विकास’ को लेकर पूछा सवाल, समर्थकों ने युवक को पीटा

भाजपा विधायक से 'विकास' को लेकर पूछा सवाल, समर्थकों ने युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायकों से विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर सवाल पूछने वाले युवक को विधायक समर्थकों ने पीट दिया। युवक ने मारपीट को लेकर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। युवक ने एक स्थानीय ठेकेदार और पंचायत के पूर्व प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कटोच नाम के युवक से मारपीट की गई है। शुक्रवार का यह मामला है। इंदौरा से भाजपा विधायक रीता धीमान और साथ में गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर पँचायत में आए थे। इस पर युवक भी पँचायत में गया और सरकार दोबारा चलाई जा रही आवास योजना और अन्य विकास कार्यों को लेकर बात की।
इस पर युवक ने विकासकार्यों में धांधलियों के बारे में विधायक को बताया, साथ ही कहा कि सही पात्रों को नजरअंदाज करके गलत तरीके से लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। विधायक के जाने बाद गांव के ठेकेदार बिट्टू और पूर्व उप प्रधान भविन्द्र सिंह ने युवक के साथ हाथापाई की। युवक ने बताया मारपीट को लेकर वह पुलिस थाने में भी गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक के साथ एक शख्स हाथापाई करता हुआ भी दिख रहा है। साथ ही एक अन्य वीडियो में युवक विधायक से सवाल भी कर रहा है। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं।

युवक ने बताया कि हालांकि पुलिस पहले मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी लेकिन जैसे ही मामला मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया तो पुलिस पुलिस भी कार्रवाई करती नजर आई। मामले में पुलिस अब जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now