Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा कांगड़ा के पात्र उमीदवारों के लिए 11 सितम्बर से पालमपुर में होगी अग्निवीर सेना भर्ती

Published on: 2 September 2022
अग्निपथ योजना के तहत 11 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी भर्ती रैली

चम्बा और कांगड़ा जिला के पात्र उम्मीदवारों के लिए 11 सितम्बर से पालमपुर में अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत और स्वचालित है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का पूर्ण विवरण एकत्रित किया जाता है। किसी भी भर्ती में इस डेटा के विवरण को बारीकी से जांचा भी जाता है। सेना भर्ती के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाने की अवस्था में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज दाखिल किया, तो वह केवल इस एक भर्ती से नहीं, बल्कि आगे की भी भर्ती मे अयोग्य हो जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रत्येक भर्ती में उम्मीदवार का संग्रहित किया गया संपूर्ण डेटा स्वचालित तरीके से जांचा जाता हैं। यदि कोई उम्मीदवार अपना जन्म तिथि, नाम और पता बदलते है तो वो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दौरान पकडे जाते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं कि वे अपने आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और हिमाचल अधिवास प्रमाण पत्र के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी न करे ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samacharDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now